फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी मात्र सात हजार में करें 'जन्नत' का दीदार

Thu, 28 May 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस गर्मी अगर आप जन्नत का दीदार करना चाहते हैं तो बस सात हजार रुपए के खर्च में ऐसा हो सकता है। कैसे? जानने के लिए पढ़ें...
विज्ञापन


पर्यटन के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने मात्र सात हजार रुपए में दयारा बुग्याल (उत्तरकाशी) के लिए टूर पैकेज तैयार किया है। छह दिन का यह टूर पैकेज 12 जून से शुरू होगा।

खास बात यह है कि छात्रों के लिए इसमें दो हजार रुपए तक की छूट रखी गई है। पैकेज के तहत गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) अपनी गाड़ियों से पर्यटकों को हरिद्वार से दयारा बुग्याल ले जाएगा और वहां से वापस हरिद्वार छोड़ेगा। इस बीच खाने-पीने-रहने से लेकर साजो समान तक की पूरी व्यवस्था निगम की होगी।
विज्ञापन


बुकिंग और पैकेज से संबंधित जानकारी गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड की वेबसाइट और निगम के देहरादून, हरिद्वार और पहाड़ में स्थित कार्यालयों ली जा सकती है।

उत्तराखंड में बुग्यालों की भरमार है और पर्यटन विभाग अब बुग्यालों के जरिए पर्यटकों को लुभाने की कोशिश में है। ऐसे में जाने पहचाने दयारा बुग्याल को इस बार हॉट डेस्टीनेशन बनाने की तैयारी है। इसके तहत ही यहां के लिए टूर पैकेज तैयार किया गया है।
विज्ञापन

3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दयारा

पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने गढ़वाल मंडल विकास निगम से इस योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है।

मंत्री का कहना है कि अगर यह टूर पैकेज सफल रहा है तो इसके बाद कुमाऊं में स्थित बुग्यालों के  लिए भी अगले साल से पैकेज शुरू किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में दो दर्जन से अधिक बुग्याल हैं जो विदेशी पर्यटकों खासे लुभाते हैं।
यहां से लें जानकारी : www.gmvnl.com

उत्तरकाशी जिले में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल करीब 28 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। ऊंचे पहाड़ों के बीच घास के मैदान को बुग्याल कहा जाता है।

सर्दियों में दयारा में बर्फ रहती है और गर्मियों में खूबसूरत फूलों का साम्राज्य। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भी यह पसंदीदा जगह है और हाल ही में केदारनाथ पहुंचे राहुल ने दयारा की ओर रुख करने का इरादा भी जाहिर किया था। उत्तरकाशी में भटवाड़ी तक बस का सफर करने के बाद करीब आठ किमी का ट्रैक कर दयारा पहुंचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें