फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 3.50 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा चोरी होने की आशंका; कंपनी ने पोर्टल के आईडी व पासवर्ड बदले

Thu, 10 Sep 2026 02:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

खेल विभाग के लिए पोर्टल और ऐप बनाने व उसे संचालित करने वाली कंपनी के अफसरों ने विभाग की पहुंच से दूर बना दिया। वेबसाइट के क्रेडेंशियल और एक्सेस को बिना विभाग की अनुमति के बदल डाला जिससे विभाग की कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन
कंपनी ने खेल विभाग की एप और पोर्टल के पासवर्ड बदले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेलों के समय  खेब टेक स्ट्राटेजी प्राइवेट लिमिटेड को पोर्टल और ऐप विकसित करने का काम दिया गया था। अब इन पोर्टल और ऐप को आईटीडीए के सर्वर पर अपलोड किया जाना था। इससे पहले ही कंपनी ने यूजर आईडी व पासवर्ड आदि बदल दिए। बताया जा रहा है कि इस वक्त कंपनी के पास साढ़े तीन लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा है। ऐसे में इस डाटा के चोरी और उसके बाद दुरुपयोग होने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम चैंपियंस ट्रॉफी का एक सितंबर को उद्घाटन भी कर चुके हैं। इस योजना में 3.50 लाख खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इसके अलावा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना का डाटा भी कंपनी के पास है।

इस योजना के तहत पिछले साल 3900 खिलाड़ियों को करीब 11.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई थी। अब नए सिरे से भी इस योजना के लिए खिलाड़ियों का डाटा पोर्टल पर आया था। ऐसे में यह सब डाटा चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

उत्तराखंड: पोर्टल और एप बनाने वाली कंपनी ने खेल विभाग की वेबसाइट की बंद, कई योजनाएं हुईं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने कंपनी को उसके काम के लिए 80 फीसदी तक भुगतान कर दिया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार बाकी का भुगतान हैंडओवर प्रक्रिया के बाद किया जाना था। इससे पहले ही कंपनी ने बिना बताए यह हरकत कर डाली। इस मामले में विभाग में भी चिंता का माहौल है। बताया यह भी जा रहा है कि इस कंपनी ने अब मेघालय में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पोर्टल और ऐप विकसित करने का ठेका भी लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें