फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिल्ली अस्पताल में भर्ती CRPF के दरोगा की डेंगू से मौत

Fri, 15 Sep 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के पम्दा निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ललित मोहन जोशी (52) का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले डेंगू हो गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जोशी सीआरपीएफ द्वारिका (दिल्ली) में एसआई के पद पर तैनात थे। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। जोशी का अंतिम संस्कार बनबसा में किया गया, जबकि अंतिम क्रियाकर्म उनके पैतृक निवास पम्दा में होगा।

वे अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। निधन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, योगेश मेहता, लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, राजू अधिकारी, प्रकाश अधिकारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें