भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी 19 सितंबर को देहरादून आएंगे। जिसके तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
शुक्रवार को उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने मीडिया को बताया कि अमित शाह 19 सितम्बर को सुबह 9:30 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जौलीग्रांट से देहरादून तक छह जगहों पर शाह स्थानों पर किया जायेगा अमित शाह का स्वागत किया जाएगा।
सरकार बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आने पर अमित शाह का भव्य स्वागत होगा। अमित शाह के साथ पहली बैठक में पूर्व विधायक पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दोपहर बाद चार बजे से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और कोर ग्रुप की बैठक होगी।
शाम 5 बजे मोर्चो के अध्यक्षों, सयोजकों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी। विधायक और सांसदों की बैठक शाम को सीएम आवास पर होगी। जिनमें सीएम सहित सभी विधायक और पांचों सांसद मौजूद रहेंगे।