सोने की चेन, बाइक और 50 हजार मांगे जाने का आरोप
मीरा के भाई लखनपुर जिला बरेली व हाल में नारायण कॉलोनी निवासी भगवानदास की ओर से ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेत हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भगवानदास ने तहरीर में कहा कि मीरा की शादी के बाद से ही उसका पति राकेश, सास, ससुर, जेठ व जेठानी सोने की चेन, बाइक और 50 हजार नकद की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कई बार राकेश मीरा के साथ मारपीट कर चुका था। इन्हीं सब कारणों के चलते शादी के बाद से ही मायके में रहने लगी थी। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राकेश पुलिस हिरासत में है और बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शादी करने के लिए राजी नहीं था राकेश
मीरा के परिजनों के अनुसार शादी के पहले से राकेश अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद राकेश की मां व पिता थोड़ी दूरी पर किराये के घर में रहने लगे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि राकेश शादी करने के लिए तैयार नहीं था। शादी के बाद भी राकेश पत्नी के साथ न रहकर अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। चर्चा है कि वह अपनी कमाई का सारा पैसा भाई के घर में ही देता था।