मसालों को बड़े बाजार में उतारने की तैयारी
दीपिका चुफाल का कहना है कि जल्द ही वह मसालों को पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी के बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। उनके मसालों को पिथौरागढ़ के बड़े होटल, रेस्टोरेंट से भी अच्छी डिमांड मिल रही हैं।
किसानों को कर रही हैं खेती के लिए जागरूक
दीपिका चुफाल पहाड़ी कास्तकारों को हल्दी, मिर्च, धनिया सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों की खेती करने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। दीपिका का कहना है कि पहाड़ों में करने के लिए काफी कुछ है। अगर कोई भी ईमानदारी से कार्य करे तो वह सफल हो सकता है।