जम्मू में तैनात है आरोपी
कोतवाली पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सैन्य कर्मी इस समय जम्मू में तैनात है। उसकी शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी और उसका एक साल का बेटा भी है।
बेहोश होने के चलते हुई एफआईआर में देरी
देर से रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर कोतवाली में चर्चा होती रही। बाद में परिजनों ने कहा कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल था। फिर शुरू में पता नहीं चल पाया था कि घटना कैसे हुई। पीड़ित के होश में आने के बाद केस दर्ज कराया गया। परिजनों के अनुसार घटना के दिन सैन्य कर्मी और उसके साथी काशीपुर में ही थे। इसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया।