दरोगा भाई पर धमकाने का आरोप
आरोप है कि कोरोनेशन अस्पताल में पीड़िता और उसके परिजनों के पास एक दरोगा आया और केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए उन्हें धमकाया। इस बात को लेकर वहां लोगों ने हंगामा भी किया।
कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की। धस्माना ने सीओ कैंपटी से नाबालिग पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और धमकाने वाले दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता अभी अस्पताल में है। स्वस्थ होने के बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
- आयुष अग्रवाल, एसएसपी टिहरी