फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Encounter: केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

Sun, 02 Feb 2025 10:37 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

Uttarakhand Encounter News: फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। सूचना पर देर रात केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलात और लकड़ी तस्करों के फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर फायर करता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लड़की, अल्मोड़ा की रहने वाली थी दीया; नहीं मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गोली तस्कर के पैर लगी। जिससे तस्कर जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर निवासी मडैया हट्टू (केलाखेड़ा) घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मुठभेड़ में लकड़ी तस्कर के पैर में गोली लगी है। तस्कर पुराने मामले में वांछित चल रहा है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें