वुशु में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें पांच कांस्य और एक रजत मिला। वुशु में अभी तक एक गोल्ड और तीन रजत समेत 12 पदक मिल चुके हैं। योग में आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में अजय वर्मा और हर्षित की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
वेटलिफ्टिंग में भी उत्तराखंड पदक से चूक गया। अलग-अलग भार वर्ग में खिलाड़ी चौथे से सातवें स्थान पर रहे। 96 किग्रा भार वर्ग में राज्य को विशाल रजवार से बड़ी उम्मीदे थीं, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 260 किग्रा वजन उठाया।
अन्य तीन भार वर्ग के मुकाबलों में उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा। देहरादून में लॉन बॉल की शुरुआत हुई है। लीग मैचों में उत्तराखंड के अंडर 25 में लड़कों की टीम ने दिल्ली पर 21-12 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं लड़कियों की टीम ने भी दिल्ली पर एक पॉइंट से बढ़त बना जीत हासिल की।