फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तीन जनवरी से होगा अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, ये है प्रकिया 

Tue, 01 Jan 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन

देहरादून, कुमाऊं और हरिद्वार जोन में उत्तराखंड-14 टीम के लिए चयन ट्रायल का आयोजन तीन जनवरी से किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी। चयनित टीम राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी सेंट्रल जोन इंटर स्टेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी।  

विज्ञापन


इस संबंध में बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडेय ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल की जिम्मेदारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को दी गई है। हर जोन से 48 खिलाड़ी चुने जाएंगे। उसके बाद चयनित खिलाड़ी आपस में प्रैक्टिस मैच खेलेंगे।

उसके आधार पर प्रत्येक जोन से 20 खिलाड़ी को फाइनल ट्रायल के लिए चयनित किया जाएगा। वहीं, फाइनल ट्रायल बीसीसीआई के चयनकर्ता की देखरेख में होगा। इस दौरान खिलाड़ियों का बोन टेस्ट भी होगा। उसके बाद 15 सदस्यीय टीम नौ जनवरी को घोषित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

ये है प्रक्रिया

जोनर         जिस्ट्रेशन तिथि       स्थान

देहरादून      2-3 जनवरी        राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

हरिद्वार       2-3 जनवरी      डीपीएस रानीपुर

कुमाऊं       2-3 जनवरी     हाईलैंडर्स एकेडमी, काशीपुर


 
विज्ञापन

अंडर-23 महिला क्रिकेट कैंप के लिए 20 खिलाड़ी चयनित

उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) ने अंडर-23 महिला क्रिकेट कैंप के लिए 20 खिलाड़ियों सूची जारी कर दी है। बीसीसीआई के स्थानिय समन्वयक अमित पांडेय ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को एक जनवरी शाम पांच बजे तक सेलाकुई स्थित सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचना अनिवार्य है। 

कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी
कुमारी रेखा, पूजा धामी, प्रिया गेरवाल, राघवी बिष्ट, अंजलि गोस्वामी, तारा बिष्ट, मुदिता ग्रोवर, नंदिनी कश्यप, रिया रावत, मुस्कान खान, प्रिया शर्मा, अंकिता धामी, भावना आर्य, सरिता सांघा, डिंपल कंडारी, मेघा सैनी, पूूजा राज, परमिला रावत, अमीषा, बसंती कोरंग।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें