फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजनीति नहीं क्रिकेट के मैदान में होगी कांग्रेस और भाजपा की भिडंत, पहुंच रही 16 प्रदेशों की टीमें

Tue, 01 Jan 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस
विज्ञापन

राजनीति के मैदान में विभिन्न मुद्दों पर अक्सर एक दूसरे से भिड़ने वाली भाजपा और कांग्रेस के बीच मंगलवार को क्रिकेट के मैदान में टक्कर होगी। हरिद्वार के भल्ला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो जनवरी से शुरू होने जा रहे सातवें स्वर्गीय राजीव गांधी मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले एक जनवरी को भाजपा और कांग्रेस के बीच मैत्री मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


आयोजन कमेटी के सदस्य संजय सैनी और शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 प्रदेशों की क्रिकेट टीम प्रतिभाग करेंगी। एक जनवरी को कांग्रेस और भाजपा के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा।

दो जनवरी को मेयर अनीता शर्मा और शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार रमणीक सिंह और दिनेश व्यास ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को एक्टिवा स्कूटी दी जाएगी।

मैच के दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर और रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में दिल्ली, चंडीगढ़, यमुनानगर की जानीमानी टीमें भाग लेंगी।

इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता अमन शर्मा, सुभाष गुप्ता, पुनीत शर्मा, सतपाल सिंह, अजीत सिंह, सुरेंद्र खुराना, अतुल शर्मा, वीरेंद सिंह, अभय शर्मा, दिनेश जोशी, मनोज, हिमांशु शर्मा, राहुल खुराना, तरुण व्यास आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें