फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: कोविड कर्फ्यू में मिल सकती है और ढील, जिम और कोचिंग सेंटर भी खोलने की तैयारी

Mon, 28 Jun 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी कर देगा। 
विज्ञापन
जिम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार मंगलवार से राज्य में बंद जिम और कोचिंग केंद्रों को सशर्त खोलने की अनुमति दे सकती है। मसूरी व नैनीताल व अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों को मंगलवार और बुधवार को बंद रखा जा सकता है। ये पर्यटक स्थल वीकेंड (शनिवार और रविवार को) पर खुलेंगे और यहां इन दोनों दिन पर्यटकों की आवाजाही हो सकेगी।

विज्ञापन


सरकार के स्तर पर कोविड कर्फ्यू में इस सप्ताह दी जाने वाली ढील पर सहमति बन गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी कर देगा। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 82 नए संक्रमित, दो की मौत, 122 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस सप्ताह से राज्य के सभी कोचिंग केंद्रों व जिम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा बाजारों के खुलने का समय सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक कर दिया जाएगा।

प्रमुख पर्यटक स्थलों को छोड़कर राज्य के बाकी इलाकों में शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन बाजार खोले जा सकेंगे। रविवार को मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी नहीं हो सकी। अब यह सोमवार को जारी होगी।

विज्ञापन

प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार

प्रदेश में छह दिन के बाद कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार को प्रदेश भर में 570 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य बंद रहा। मात्र 280 केंद्रों पर 23917 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पल्स पोलियो अभियान के कारण कम केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सोमवार को केंद्र से प्रदेश केे 1.20 लाख वैक्सीन की डोज मिलेगी। 

प्रदेश में रविवार को 5 साल तक के नौनिहालों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। 21 जून से प्रदेश में लगातार एक साल से अधिक लोगों को प्रतिदिन कोविड वैक्सीन लगाई जा रही थी लेकिन रविवार को 280 केंद्रों पर ही कोविड वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वैक्सीन को कोई कमी नहीं है। जबकि प्रदेश में खास कर 18 से 44 आयु वर्ग के लिए लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं मिल रही है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कोविड वैक्सीन की कमी नहीं है। रविवार को पल्स पोलियो अभियान के कारण प्रदेश में कम केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सोमवार को केंद्र से 1.20 वैक्सीन की डोज प्रदेश को मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें