कोरोना से घबराएं नहीं, सतर्कता और सावधानी बरतें
सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को कोविड नियमों का पालन कर सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हेल्थ फॉर ऑल थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। गैर संक्रामक रोगों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। उचित खान पान, नियमित व्यायाम अपनाने व भोजन में तेल,चीनी, नमक की कम मात्रा और पौष्टिक खाद्य पदार्थाे का इस्तेमाल कर स्वस्थ रह सकते हैं।