मेयर सुनील उनियाल गामा आज दोपहर एक बजे अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर उपलब्ध रहे। इस दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ निगम की तैयारियों तथा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी साझा की। वहीं, चुनिंदा पाठकों के सवालों के जवाब भी दिए।
15 मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान मेयर गामा निगम क्षेत्र में किए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान के बारे में लोगों को बताया। इसके अलावा सफाई व्यवस्थाओं के बाबत भी जानकारी दी। वहीं, हजारों जरूरतमंदों को की गई मदद के बारे में बताया।
साथ ही लोगों से उनकी मदद की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में निगम की ओर से लोगों से मास्क लगाने तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए घर पर रहने की अपील भी की।
आप उनकी ये लाइव वीडियो अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर देख सकते हैं। या फिर फेसबुक के सर्च बार में Amar Ujala Dehradun लिखकर भी पेज सर्च कर सकते हैं।