फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 239 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 264 हुए ठीक

Tue, 09 Aug 2022 07:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1639 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.51 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 239 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 264 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1639 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1517 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 115, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में पांच, चमोली में दो, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक, ऊधमिसंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.51 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें