फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 49 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 341 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 06 Sep 2022 08:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मंगलवार को चंपावत, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मंगलवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटने लगी है। फिलहाल प्रदेश में कोविड के 341 सक्रिय मरीज हैं। जबकि सोमवार को प्रदेश में 386 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


Covid Vaccination In Haridwar: एसडीएम ने मारा छापा, कोविड टीके के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले दो सेंटर सील

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नए मामलों में नैनीताल में 20, देहरादून में 12, अल्मोड़ा और पौड़ी में दो-दो, चमोली व पिथौरागढ़ में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में चार मामले शामिल हैं। इसके अलावा बागेश्वर, हरिद्वार और टिहरी में एक-एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dengue Attack: रुड़की के शंकरपुरी में 35 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, बुखार से एक महिला की हो चुकी मौत

चंपावत, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मंगलवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। दूसरी ओर, प्रदेश में 14 हजार 632 को कोरोना वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें