फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 59 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 193 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 14 Sep 2022 06:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 193 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 से बढ़कर 3.30 दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के नौ जिलों में 59 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को प्रदेश में दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि 61 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 193 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 201 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


Tomato Flu: उत्तराखंड में बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें कैसे करें बचाव
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1730  सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 59 मामलों में सबसे ज्यादा 27 मामले नैनीताल में आए हैं। वहीं,  देहरादून में 13, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर और टिहरी में एक-एक, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो व रुद्रप्रयाग में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 

संक्रमण दर बढ़ी

चमोली, चंपावत, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और एम्स ऋषिकेश में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 से बढ़कर 3.30 दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें