प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 279 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.06 प्रतिशत दर्ज की गई।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 10 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 279 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 476 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 10 मामलों में चार देहरादून, दो हरिद्वार, एक नैनीताल और ऊधमिसंह नगर के तीन संक्रमित मरीज शामिल हैं।
वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.06 प्रतिशत दर्ज की गई।