फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, गुस्साए बेटे ने की सौतेली मां की हत्या

Sun, 11 Sep 2022 06:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उसके सौतेले बेटे ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हरिद्वार में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में रविवार को दोहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। घटना दोपहर बाद बहादराबाद के मरगूबपुर गांव की है। पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इसके बाद गुस्से में आकर उसके सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

जगदीश हत्याकांड:  प्यार करने की मिली खौफनाक सजा, प्रेमिका की मां हुई बेनकाब, बेदर्दी से उतारा था मौत के घाट

जब यह सब इनामुलहक के बेटे  तोहिद को पता लगा तो गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबा दिया। जानकारी के अनुसार तोहिद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें