हर दावेदारी का गंभीरता से आकलन होगा
बैठक में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। इसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपना आवेदन संबंधित जिला अध्यक्ष के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जो दावेदार जिला अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन नहीं देना चाहते हैं, वे सीधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पार्टी के प्रति समर्पण, पिछले आंदोलनों में भागीदारी और संगठन को मजबूत करने में दिए गए योगदान का गंभीरता से आकलन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त आवेदनों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आनुषंगिक प्रकोष्ठों से फीडबैक लेकर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।