फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वर्चुअल सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने भरी हुंकार, सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

Thu, 13 Aug 2020 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ऊधमसिंह नगर के वर्चुअल सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने भरी हुंकार
  •  केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर कांग्रेस कमेटियों के वर्चुअल सम्मेलन में नेताओं ने केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। 

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से वर्चुअल सम्मेलन शुरू करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार महामारी पर राजनीति कर रही है। जनहित के मुद्दों को उठाने पर कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर में किसानों, बेरोजगारों, उद्योगों की समस्याओं के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। आपदा प्रबंधन में भी सरकार फेल साबित हुई है। 


प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए पार्टी एकजुट होकर काम करें। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में यूरिया की कमी के मामले में सीएस से बात की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सजग विपक्ष की भूमिका निभानी होगी

अनलॉक के दौर में लॉकडाउन की स्थिति है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस को एक सजग विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि पार्टी के अनुषांगिक संगठनों को भी वर्चुअल सम्मेलन में सक्रिय रहना चाहिए।

कांग्रेस को अपनी पुरानी कमजोरियों पर मंथन करना होगा और ब्लाक, बूथ कमेटियों पर फोकस करना होगा। संचालन करते हुए वर्चुअल सम्मेलनों के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगले डेढ़ माह तक वर्चुअल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय नेता भी हुए शामिल
 मंगलौर विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन की जयपुर में मौजूदगी का सबब रहा कि सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडेय, मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी केंद्रीय नेताओं को राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या होने से बचाने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें