फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehardun: कांग्रेस ने नफरत छोड़ने के संदेश संग निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा, सरकार पर साधा निशाना

Thu, 07 Sep 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। सरकार की गलत नीतियों से हर आदमी त्रस्त है। बेरोजगारी, महंगाई और महिला उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस भवन से शहीद स्थल तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, नफरत को छोड़ने और भाईचारे को बढ़ावा देने के संदेश को लेकर यात्रा निकाली गई है, जो कई स्वरूपों में आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की कांग्रेस भवन से शुरू हुई यात्रा घंटाघर से दर्शनलाल चौक, तहसील, दून अस्पताल होते हुए कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंची। जहां राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।

यात्रा को पूरे देश में जबरदस्त प्यार मिला। भारत को एकजुट करने के लिए किसान से लेकर युवा, महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए। उत्तराखंड में यह यात्रा नुक्कड़ सभा, छोटी-छोटी यात्राओं आदि के रूप में आगे भी जारी रहेगी। पदयात्रा के दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


Bageshwar Bypoll Result: कल होगा पांचों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 14 राउंड में होगी वोटों की गिनती

प्रदेश प्रभारी ने कहा, राज्य सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। सरकार की गलत नीतियों से हर आदमी त्रस्त है। बेरोजगारी, महंगाई और महिला उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकार पूरी तरह से विफल रही है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को विफल करने के लिए कुछ लोगों ने कई षडयंत्र किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

वे कौन सी ताकते हैं जो भारत को इंडिया से भिड़वा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, यात्रा भारत के दिल में समा गई है, जो अभी खत्म नहीं हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं। यात्रा जारी है, नफरत मिटने तक, भारत जुड़ने तक।
विज्ञापन


पदयात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक मनोज तिवारी, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र जाती, रवि बहादुर, हाजी फुरकान, काजी निजामुद्दीन, दर्शन लाल, मदन बिष्ट, गोपाल राणा, आदेश चौहान, मथुरादत्त जोशी, मनीष नागपाल, गौरव चौधरी, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, जसविंदर सिंह गोगी, मोहित उनियाल, राकेश सिंह, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, सुमित्तर भुल्लर, गरिमा दसौनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें