रैली का वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन धस्माना ने किया संचालन
सभा का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने किया। उन्होंने कहा, आज बहुत पवित्र दिन है जब चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। वहीं, प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली के अंत तक प्रदेशभर से कार्यकर्ता रैली में जुटते रहे। रैली में पार्टी के कई बड़े दिग्गज एक साथ नजर आए।
2026 में विस चुनाव का बिगुल बज जाएगा। हमारे पास छह महीने हैं। सारे कामकाज छोड़कर हमें डगर-डगर घर-घर जाना है। मैं कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही हूं और हमेशा जनता की लड़ाई में प्रदेश कांग्रेस के लिए तत्पर खड़ा हूं। भाजपा सरकार आज राज्य की जनता के दुख दर्द को दूर नहीं कर पा रही है, इसलिए अब कांग्रेसजनों को पूरे प्रदेश में इस सरकार के कारनामों को उजागर करने की आवश्यकता है।
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। राज्य में चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई का कांग्रेस मुखर हो कर जनता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार की सारे हदें लांघ दी हैं। कांग्रेस 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
देश के संविधान के सभी स्तंभों मीडिया,कार्यपालिका,विधायिका और यहां तक कि अब न्यायपालिका पर भी आरएसएस व भाजपा सीधे प्रहार कर रही है, इसलिए अब कांग्रेस को इनसे संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। हमको इस लड़ाई को जनता की लड़ाई बनाना है।
- गुरदीप सिंह सप्पल, कार्यसमिति सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
राज्य का नौजवान किसान महिला सभी वर्ग वर्तमान भाजपा सरकार से निराश और हताश हैं। इस संविधान बचाओ रैली में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि इस जन विरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।
-गणेश गोदियाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर 25 से 30 अप्रैल तक पूरे देश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। राज्य में इसी कड़ी में आगे जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष