फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब से BJP की सरकार आई है तब से लूट-डकैती बढ़ी है: प्रीतम सिंह

Tue, 10 Apr 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
pritam singh
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखाबित होते हुए उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से लूट, डकैती और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं।

रुड़की में भीड़-भाड़ वाले स्थान पर 25 लाख की लूट हो गई। पुलिस की नाक के नीचे जघन्य अपराध हुआ और उसी दिन रात को 10 बजे कांग्रेसी विधायक काजी निजामुद्दीन के पेट्रोल पंप पर लूट हुई। इस राज्य के अंदर कानून व्यवस्था  एक बड़ी चुनौती है, जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार फेल नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रीतम ने सरकार को शराब नीति पर घेरा। कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार उत्तराखंड में शराब माफियाओं के सामने समर्पण करने का काम कर रही है। हिमाचल से तस्करी कर यहां पर शराब बेची जाएगी। हेली सेवाओं को लेकर सरकार इस तरह का माहौल बना रही है। ताकि किसी एक के हाथों में हेली सेवाओं को दे सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें