आप मेरी विधानसभा क्षेत्र में तुरंत आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाएं। धामी ने कहा मैं एक सैनिक का बेटा हूं। मैं आपसे वायदा करता हूं कि आप मुझसे जो कहेंगे मैं वह करने के लिए तैयार हूं। आप कहेंगे तो में 2022 का विस चुनाव भी नहीं लडूंगा, लेकिन मोरी, लुम्ती, मेतली, धारचूला में आपदा प्रभावितों को शीघ्र बचा लीजिए में आपका हमेशा आभारी रहूंगा।
बरसात शुरू होने के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बंद सड़कों को निजी संसाधनों से खुलवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह आपदा प्रभावित क्षेत्रों को जाते वक्त उफनाते नाले में बह गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें बचाया था। उनके पैरों पर भी चोट आई है।