पूर्व सीएम के सलाहाकार ने भेजा डीजीपी को पत्र
एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की फोटो लगी सहयोग राशि की अपील तो वहीं दूसरी तरफ एक विवादित टिप्पणी को लेकर पत्र भी बुधवार को काफी चर्चा में रहा। पत्र भेजने वाले ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का खुद को सलाहकार बताया है और उसने पूरे प्रकरण की पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। डीजीपी को लिखे पत्र में शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व सीएम और प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की गई है।
इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। इसके नीचे लिखा गया है कि 19 अप्रैल के बाद पूर्व सीएम परिवार समेत दस विधायकों लेकर भाजपा ज्वॉइन करेंगे। इसके पीछे पार्टी में अंदरूनी कलह बताया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, चुनाव आयुक्त व अन्य को भेजे पत्र में कार्रवाई की मांग की है।