उनके साथ कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान, सोमवती ब्लॉक अध्यक्ष, जगपाल सिंह समेत कई अन्य समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट, संजीव वर्मा, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।