ये पर्यवेक्षक आ सकते हैं देहरादून
माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष के बीच प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से चल रही तनातनी को खत्म करने के लिए हाईकमान के स्तर से पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया या मोहन प्रकाश जोशी को पर्यवेक्षक बनाकर उत्तराखंड भेजा जा सकता है। दोनों ही नेता वरिष्ठतम नेताओं में शामिल होने के साथ ही ही सीडब्ल्यूसी के सदस्य भी हैं। जबकि मोहन प्रकाश जोशी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।