फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid mock drill: दून अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव ने परखीं कोरोना से बचाव की तैयारियां, हुए ये इंतजाम

Tue, 11 Apr 2023 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दून अस्पताल के गेट नंबर एक के पास पुरानी इमरजेंसी में कोविड मरीजों के लिए 13 बेड का ट्रायज एरिया बनाया गया है।
विज्ञापन
दून अस्पताल में निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियां परखने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल हुई। सुबह से ही अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का इंतजार कर रहा था, लेकिन वह नहीं आए। दोपहर के समय स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने अस्पताल में तैयारियां परखीं।

विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिए संकेत...सूची तैयार, अब जल्द बांटे जाएंगे दायित्व

दून अस्पताल के गेट नंबर एक के पास पुरानी इमरजेंसी में कोविड मरीजों के लिए 13 बेड का ट्रायज एरिया बनाया गया है। यहां से मरीज की स्थिति के मुताबिक आगे वार्ड में इलाज के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान बिल्डिंग में पहले तल पर कोविड आईसीयू बनाया गया है। इसमें वेंटिलेटर के साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन


कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर समेत ऑक्सीजन प्लांट भी चल रहे हैं। वेंटीलेटर और आईसीयू की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

कोविड मरीजों का हाल-चाल जाना

स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के आईसीयू, इमरजेंसी, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि कोविड आईसीयू में तीन संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने दूर से ही कोविड मरीजों का हाल-चाल भी जाना।


ये हैं व्यवस्थाएं

- बेड - 30
- कोविड आईसीयू - 10 बेड
- वेंटिलेटर - 60
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - 150
- ऑक्सीजन सिलिंडर - 370
- तीन हजार लीटर के तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं। इससे तीन सौ मरीजों को लगातार ऑक्सीजन दी जा सकती है।
- 11 हजार लीटर का लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक (एलएमओ) भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें