सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल का है। इस पत्र में हर पीसीसी सदस्य से पार्टी 1700 रुपये शुल्क लेने का जिक्र है। दूसरा पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जारी किया है। इसमें 2500 रुपये सालाना शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे में पीसीसी सदस्यों से सालाना फीस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मजेदार बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि वह पहाड़ में हैं। प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है।
प्रदेश संगठन महासचिव मथुरादत्त जोशी के मुताबिक यह किसी तरह का कोई घपला नहीं है। जो शुल्क लिया जा रहा है, वह सही है। इस शुल्क में से 1700 रुपये एआईसीसी में जमा किए जा रहे हैं जबकि आठ सौ रुपये पीसीसी में जमा किए जा रहे हैं। जो शुल्क लिया जा रहा है, पीसीसी सदस्यों को इसकी रसीद दी जा रही है।