फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: भारत-नेपाल सीमा पर अमृतपाल की तलाश तेज, सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया तंत्र अलर्ट

Fri, 24 Mar 2023 09:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा/ चंपावत

सार

पंजाब पुलिस ने हथियार बंद कुछ अपराधियों के पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें अमृतपाल सिंह, हरजीत, विक्रम जीत, पपल प्रीत, हरप्रीत शामिल हैं।
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल एवं उसके साथियों के उत्तराखंड की सीमा से नेपाल भागने की आशंका को लेकर भारत नेपाल सीमा पर तैनात पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां एवं खुफिया तंत्र सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने हथियार बंद कुछ अपराधियों के पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें अमृतपाल सिंह, हरजीत, विक्रम जीत, पपल प्रीत, हरप्रीत शामिल हैं। इनके संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने काे कहा गया है।

Amritpal Singh: अमृतपाल की तलाश में जुटी उत्तराखंड STF, प्रदेशभर में बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन तेज
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल नेहरा ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पहले से ही सतर्क है लेकिन खतरनाक अपराधियों के नेपाल भागने की आशंका पर एसएसबी को पूरी तरह से चौकस और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पुलिस को भी सीमा पर सतर्क रहने, संदिग्ध, अनजान एवं बाहरी लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। उक्त आरोपियों के जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। एसएसबी एवं पुलिस को संयुक्त चेकिंग करने एवं सीमा पर नजर रखने के लिए कहा गया है। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस सीमा पर चौबीस घंटे नजर रखे हुए है।

पिकेट लगाकर चल रहा सघन चेकिंग अभियान

शुक्रवार को पुलिस, एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा पर कांबिंग की और पिकेट लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसबी और पुलिस ने नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से कांबिंग की। मेलाघाट में पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर यात्रियों की आईडी की भी जांच की गई। सीमांत क्षेत्र में अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं।

झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जनता को जागरूक किया जा रहा है कि इन अपराधियों को कोई भी किसी प्रकार की सहायता या शरण न दे। सहायता या शरण देने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाजपुर में राज्य सीमा पर भी हो रही सघन चेकिंग
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को राज्य सीमा रामपुर रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोक कर सामान की जांच की। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अमृतपाल सिंह के प्रकरण में राज्य सीमा पर रामपुर रोड, सुल्तानपुर पट्टी में यूपी जाने वाले मार्ग, केलाखेड़ा में सरकड़ी रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। छोटे-बड़े होटलों की चेकिंग की गई है। बॉर्डर पर पुलिस टीम नजर रखे हुए है। संवाद
विज्ञापन

अमृतपाल और साथियों की जानकारी होने पर पुलिस को दें सूचना
पुलिस ने नवरात्र, रमजान और जी-20 सम्मेलन को लेकर अमन कमेटी की बैठक की। शुक्रवार को थाना परिसर में हुई बैठक में एसओ राजेश पांडेय ने खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के उत्तराखंड में घुसपैठ की संभावना के मद्देनजर किसी भी जानकारी को पुलिस से साझा करने की अपील की। उन्होंने अमृतपाल सिंह और उनके चार साथियों के पोस्टर भी साझा किए। इस दौरान रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, सलविंदर सिंह कलसी, शराफत अली मंसूरी, मौ आलम, पंकज सेतिया, मनमोहन वर्मा आदि थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें