फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Congress: प्रीतम सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह हमारे प्रभारी

Wed, 05 Apr 2023 08:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया। पीसीसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे। लेकिन, यहां प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
pritam singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने एक बार फिर प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, देवेंद्र यादव अपने कृत्यों से पार्टी का हाल दिल्ली जैसा बना देना चाहते हैं। कटाक्ष किया, जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं।

बीते दिनों पीसीसी की ओर से जिलाध्यक्षों के नामों सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में लगातार हलचल मची हुई है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया। पीसीसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे।

दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे

विज्ञापन

लेकिन, यहां तो प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रभारी गायब हैं। अब दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। कहा, उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा, उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए, जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: कनाडा की कैथलीन का हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, मौत से पहले दोस्त से जताई थी ये इच्छा

कहा, ऐसे ही चलता रहा तो उत्तराखंड में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा हो जाएगा। इस संबंध में प्रभारी देवेंद्र यादव का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें