वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविवद्यालय (यूटीयू) का प्रथम एथलेटिक्स मीट एंव टेक्नो कल्चरल फेस्टिवल धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान हर्षवधन को मिस्टर यूनिवर्सिटी एवं प्रिया तिवारी को मिस यूनिवर्सिटी रही का खिताब मिला। एथलेटिक्स में तुलाज इंस्टीट्यूट ओवर ऑल चैंपियन जबकि महिला प्रौद्योगिकी संस्थान रन अप रहा।
सुद्धोवाला स्थित विवि खेल परिसर में आयोजित समापन अवसर पर वन एवं तकनीकी मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि छात्र रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाली सोच के साथ काम करें।
आयोजित खेल प्रतियोगिता में लांग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर, 200 मीटर रेस और रिले रेस में तुलाज इंस्टीट्यूट ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रोजेक्ट इनोवशन में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की प्रथम व माया इंस्टीट्यूट रनर अप रहा। क्विज प्रतियोगिता में जेबीआईटी प्रथम, बीआईएसएस दूसरे और जीआईएचएम अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।
स्पीच प्रतियोगिता में बीआईएएस भीमताल प्रथम स्थान पर रहा। सोशल हैकाथॉन में बीआईएसएस प्रथम, फोटोग्राफी में बीआईएएस प्रथम, शार्ट फिल्म में भी बीआईएएस प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान कुलपति ओंकार सिंह, कुल सचिव सत्येंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक बिक्रम सिंह, डॉ. वीके पटेल, प्रो. आरपीएस गंगवार, आदि मौजूद रहे। मीट में विभिन्न कॉलेजों और इंस्टीट्यूटों ने प्रतिभाग किया।