राठौर की ओर से धमकी दिए जाने का ऑडियो भी प्रमाण के तौर पर पुलिस का उपलब्ध कराया गया है। अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट में माहरा ने कहा कि खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मनीकांत राठौर के इस दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत है।
जोशी ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार सुनिश्चित नजर आ रही है और उसके विधानसभा प्रत्याशी गुंडों जैसा व्यवहार करने लगे हैं, लेकिन इसका जवाब जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।