फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व मंत्री बेहड़ को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में मचा हड़कंप

Mon, 18 Jun 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
Tilak Raj Behar
विज्ञापन

कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ को अज्ञात शख्स ने फोन कर गोली मारने की धमकी दे डाली। पूर्व मंत्री को धमकी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर मोबाइल और तोड़ा गया सिम बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में युवक ने धमकी दी थी। इधर, बेहड़ ने एएसपी और सीओ पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी से मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि छोटेलाल हत्याकांड में फरार चल रहा ट्रांसपोर्टर युवकों के साथ था। उन्होंने दावा किया कि फोन पर आवाज फरार ट्रांसपोर्टर की लग रही थी।

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ रविवार की शाम किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट गए थे। इसी बीच, अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने गालीगलौच करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बेहड़ ने बताया कि फोन करने वाला शख्स पांच मिनट 12 सेकेंड तक गालीगलौच और गोली मारने की धमकी देते रहा। फोन काटने के बाद भी कई बार फोन किए गए। उन्होंने दूसरी बार फोन रिसीव कर आरोपी को कोतवाली आने को कहा और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

Trending Videos
विज्ञापन

शराब के नशे में किया था फोन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया कि फोन करने वाले दोनों युवक नशे में कोतवाली में पहुंच गए थे। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ छोटेलाल हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी जयदीप शर्मा भी था। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है।

फोन पर धमकी देने वाले की आवाज पकड़े गए दो युवकों में से किसी की नहीं थी। बेहड़ ने आरोप लगाया कि सोमवार को दिनभर एएसपी और सीओ गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि वे इन लड़कों के खिलाफ तब तक एफआईआर नहीं कराएंगे, जब तक मामला साफ नहीं हो जाता है। वे इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिलेंगे।

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ से फोन पर गालीगलौच और जाने से मारने की धमकी देने देने वाले प्रीत विहार के दो युवकों को पकड़ने के साथ ही मोबाइल और धमकी देने के बाद तोड़ा गया सिम बरामद किया गया है। उन्होंने धमकी देने की बात भी कबूली है। यह सब उन्होंने शराब के नशे में किया था। दोनों के साथ और कौन था, इसकी जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी, रुद्रपुर।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें