फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया दरबार पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस की लड़ाई

Sat, 14 Feb 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने वर्ग-4 की जमीन के नियमितीकरण के बाद भी तलवार म्यान में नहीं रखी है। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


बताते हैं दिल्ली चुनाव के नतीजे आने बाद उन्होंने बदली परिस्थिति में सरकार के कामकाज में क्या बदलाव लाया जाए इस पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रभारी अंबिका सोनी से भी बात की है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान उनकी भी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

विजय बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से मंत्रिमंडल के पुनर्गठन पर बात की। मंत्रिमंडल में खाली पद तत्काल भरने और कुछ अन्य वरिष्ठ विधायकों अन्य मंत्रियों के स्थान पर परिवर्तित करने की बात कही है।
विज्ञापन


बहुगुणा का कहना है कि करीब आठ महीने हो रहे हैं अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। संगठन की मजबूती और पार्टी के सभी वर्गों को इसमें जगह देने की बात भी की है।
Trending Videos
विज्ञापन

काम करने की नसीहत

बहुगुणा ने हाल ही राज्य में हुए कांग्रेस के दोनों विचार मंथन शिविरों में उठाई गई कार्यकर्ताओं की मांग पर तत्काल अमल लाकर उन्हें महत्व देने को कहा है। बताते हैं बहुगुणा ने कांग्रेस अध्यक्ष से हस्तक्षेप कर उनकी सरकार में लिए जनता से जुड़े फैसलों को लागू कराने की बात भी की है।

बहुगुणा ने मुख्यमंत्री को प्राथमिकता तय करके काम करने की नसीहत दी है। उनका कहना है कि जिस तेजी से देश की राजनीति बदल रही है उसमें विधायकों की व्यक्तिगत मांगों और कामों की अपेक्षा जनता से जुड़े कार्यों को करने का समय है। सरकार ऐसे काम जिसका सीधा संदेश आम जनता तक जाता है उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए।

मैं किसी को हटाने का अभियान नहीं चलाता। मैं जनसमस्याओं और पार्टी के हित में आवाज उठाता हूं। मुख्यमंत्री को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। विधायकों के व्यक्तिगत कामों को छोड़कर जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।
-विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री

कार्यशैली क्या मैं अपना गेटअप भी बदल दूंगा।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें