फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सचिवालय में फाइलों की सुस्त चाल से आज उठेगा पर्दा, मुख्यमंत्री सचिवों से लेंगे हिसाब

Tue, 11 Aug 2020 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री लेंगे हिसाब, सचिव स्तर के अफसरों को देंगे दिशा-निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सचिवालय में फाइलों की सुस्त चाल से मंगलवार यानी आज पर्दा उठेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव स्तर तक के अधिकारियों की बैठक बुला ली है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में पत्र जारी कर बैठक में सभी सूचनाओं के साथ उपस्थित होने को कहा है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने सोमवार फाइलों की सुस्त रफ्तार से सीएम नाराज.. शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मुख्यमंत्री ने दो दिन में बैठक करने की बात की थी। मंगलवार को बैठक तय हो गई है।  बैठक अपराह्न चार बजे से होगी। इसमें सचिव स्तर तक के अधिकारियों को बुलाया गया है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सभी सचिव व प्रभारी सचिव उपस्थित रहेंगे। बैठक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में सचिवालय की फाइलों के बारे में मुख्यमंत्री सचिवों को दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री फाइलों की रफ्तार को लेकर सरकार की मंशा साफ कर देंगे। अधिकारियों को मुख्यमंत्री का एक ही संदेश रहेगा कि फाइलों को बिना कारण न लटकाया जाए। जिन अनुभागों में अकारण फाइलें लंबित की जा रही हैं, वहां वे सख्त कार्रवाई का संदेश देंगे। उन्होंने इस बारे में मंगलवार को स्पष्ट भी किया कि जनहित से जुड़े मसलों में हीलाहवाली को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें