फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर CM रावत ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं को दिया तोहफा

Wed, 16 Aug 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ‌त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड वासियों को कई तोहफे दिए। परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
विज्ञापन


71वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार एक-एक दिन को राज्य के विकास में लगाएगी। सरकार उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहती है, लेकिन इसमें जनता का सहयोग बेहद जरुरी है। कहा कि सभी विभागों को फेसबुक से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों की समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए भी सुना जा सके। सरकारी दफ्तरों में बायोमैट्रिक सिस्टम डेवलप करने पर भी सरकार ने फोकस किया है। सभी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया दिया गया है। 

सरकार को जनता से अच्छे सुझावों की उम्मीद है, जिससे उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाया जा सके। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही 2022 के संकल्प पर हस्ताक्षर किए। इस संकल्प पत्र में स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प है। 
विज्ञापन


सीएम ने प्रदेश के 58 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं के लिए घोषणा

cm trivendra singh rawat
इस दौरान सीएम रावत ने कई घोषणाएं की। स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित वॉल्वो बसों में एक सहायक के साथ निशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सचिवालय के भवनों के नाम महान शख्सियत के नाम पर रखे जाएंगे। 

अभी तक स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं को सिर्फ राज्य की साधारण बसों में ही निशुल्क यात्रा की सुविधा थी। लेकिन अब उनके लिए सरकारी वॉल्वो में भी यह नियम लागू होगा। उनका कहना है कि यह आदेश आज से ही प्रभावी होंगे। उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा की ओर से परिवहन सचिव को अलग से तत्काल आदेश जारी करने को कहा है। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में भवनों के नाम महान व्यक्तियों के नाम पर रखने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राज्य की जनता की ओर से महान शख्सियतों को श्रद्धांजलि है। आपको बता दें इनमें सचिवालय के मुख्य भवन को एपीजे कलाम के नाम से जाना जाएगा। मुख्य सचिव ब्लॉक को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, एसबीआइ भवन पश्चिमी ब्लॉक को स्वर्गीय सोबन सिंह जीना भवन, और एफआरडीसी भवन को स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री भवन के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें