फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदार में इतने भक्त आएंगे की इंतजाम कम पड़ जाएंगे'

Wed, 22 Apr 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि केदारनाथ में इतने श्रद्धालु आएंगे की अब तक के किए गए इंतजाम भी कम पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यात्रा की व्यवस्था देख रहे लोगों को केदारनाथ और लिंचौली में अतिरिक्त टैंटों की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक मंगलवार को यमुनौत्री और गंगोत्री में साढ़े पांच हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे जिसमें 55 विदेशी भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री दोनों धामों के कपाट खुलने के समारोह में शामिल हुए।लौटने के बाद देर शाम बीजापुर अतिथि गृह में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा यात्रियों का खासा उत्साह था। यमुनौत्री में करीब 3000 लोग पहुंचे थे और इनमें करीब-करीब सभी राज्यों के यात्री थे।
विज्ञापन


55 विदेशी यात्री भी यहां मौजूद थे। इसी तरह यमुनौत्री में करीब 2500 यात्री पहले दिन पहुंचे। कई यात्रियों से उन्हें बात करने का मौका भी मिला और यात्रियों ने व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक बरीनाथ में बर्फ हटा दी गई है।

चार धामों के लिए ऋषिकेश की बस संचालक कंपनी को 150 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग पांच मई तक के लिए मिली है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 80 पर्यटक कक्षों की बुकिंग कर ली है।
विज्ञापन

750 कमरों की ऑनलाइन बुकिंग भी मिली

इसके अलावा 750 कमरों की ऑनलाइन बुकिंग मिली है। यमुनौत्री और गंगोत्री के लिए पहले दिन करीब 2000 यात्रियों ने फोटो पहचान पत्र बनाए हैं। हालांकि केदारनाथ को छोड़कर अन्य धामों के लिए सरकार इस पहचान पत्र पर ज्यादा जोर नहीं दे रही है।

दौरे से उत्साहित मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में इतना बेहतर रिस्पांस होगा कि रहने की जो व्यवस्था की गई है वह कम पड़ जाएगी। उन्होने केदारनाथ में एमआई 26 हैलीपैड में अतिरिक्त टैंटों की व्यवस्था करने को कहा है। इसके अलावा लिंचौली में भी अतिरिक्त टैंट कालोनी बनाई जाएगी।

यात्रा को अब साल भर जारी रखा जाएगा। शुरूआती वर्ष ठीक निकला है। मई के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू की जाएगी। केदारनाथ में कपाट खुलने केबाद भी काम जारी रहेगा। प्रेस वार्ता में पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र अग्रवाल, राजीव जैन आदि भी शामिल थे।

बुलडोजर सीएम
बदरीनाथ में बुलडोजर पर बैठकर फोटो का जिक्र होने पर सवाल उछला कि इससे यह संदेश भी गया है कि यहां जो भी करना है मुख्यमंत्री को ही करना है। मुख्यमंत्री का जवाब था कि बुलडोजर सीएम की छवि बेहतर है।

आरोपों में दम नहीं
भाजपा की ओर से यात्रा व्यवस्था दुरुस्त न होने के आरोप पर रावत का कहना था कि भाजपा केआरोपों में दम नही है। ऐसा लगता है कि सिर्फ औपचारिकता निभाई गई है।

आखिर भाजपा नेता चलकर ही तो केदारनाथ पहूुंचे तो फिर रास्ता खराब होने का सवाल कहां से आया। अगर यह कह रहे कि बीमार हो गए थे लिहाजा हेलीकाप्टर से पहुंचाओं तो अलग बात है। भाजपा नेताओं ने हाल ही में यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा की थी और इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें