हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने रविवार शाम को वसीम उर्फ गादड़, समीम, अर्सलान और सोहेल निवासी मस्जिद के पास प्रेमनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। समीम ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस ने समीम को प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया गया है। बाकी तीनों आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।
अवैध खनन पर जिम्मेदार होंगे थाना और चौकी प्रभारी : एसएसपी
सिपाही पर हमले के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रविवार रात को घटनास्थल और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि अवैध खनन और ओवरलोडिंग होती है तो थाना और चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी भी कर्मचारी को सूचना मिलती है तो सबसे पहले जानकारी थाना प्रभारी को दी जानी चाहिए। बता दें कि मनोज को सूचना मिलने के बाद वह अकेले ही मौके के लिए रवाना हो गया था।