फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लोहाघाट में सीएम धामी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने बरसाए फूल

Sun, 11 Feb 2024 01:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

Uttarakhand News: सीएम धामी दो दिवसीय दौरे पर चंपावत में है। आज जीआईसी अस्पताल से रामलीला मैदान तक रोड शो निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए। पहली बार लोहाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचेl करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सीएम का स्वागत किया। सीएम ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। वहीं, रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। कहा कि हमारी मातृशक्ति हमारी ताकत है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जनपद की ग्राम खिरद्वारी की एक मात्र वनराजी जनजाति के 14  परिवारों को भूमि पट्टे(आवास स्थल) प्रदान किए। वहीं, अपने संबोधन में  केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के लाभ की बात हो, ऐसी योजनाओं से आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर प्रदेश की योजनाओं में अपना योगदान दे रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। 
विज्ञापन


मोदी के बिना मंदिर बनना था मुश्किल 

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ। पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए।

उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा।

 

गांव चलो अभियान: चंपावत में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, अलग अंदाज में आए नजर, लोगों से लिया काम का फीडबैक

विज्ञापन

संगज्यू- 2024 कार्यक्रम में सीएम धामी ने जनपद के विकास के लिए 162 करोड़, 15 लाख 76 हजार की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा के लिए 11 विकास योजना लागत 28 करोड़ 83 लाख 54 हजार (2883.54) का लोकार्पण व आठ विकास योजनाओं लागत 21 करोड़ 37 लाख 89 हजार (2137.89) का शिलान्यास किया।

सीएम धामी ने खेली होली

इससे पहले सीएम धामी ने चंपावत में स्थानीय लोगों के साथ कुमाऊं की पारंपरिक होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें