फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने पुलिसकर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा, आठ साल बाद पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ा

Fri, 21 Oct 2022 08:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम धामी ने पुलिस जवानों का पौष्टिक आहार भत्ता में 200 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इससे पूर्व आठ साल पहले डीजीपी बीएस सिद्धू के समय इस भत्ता में बढ़ोतरी की गई थी। 200 रुपये पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ाने की घोषणा का अंदरखाने विरोध भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दिवाली का तोहफा दिया है। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर सीएम ने वीडियो संदेश से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि पुलिस जवानों के पौष्टिक आहार भत्ते में 200 रुपये की वृद्धि और प्रशिक्षकों का प्रोत्साहन भत्ता में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इस दौरान शहीद पुस्तिका का विमोचन किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो से संदेश दिया। सीएम ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि हमने एक अग्रणी कदम बढ़ाते हुए जन सामान्य की सुविधा के लिए पुलिस से संबंधित समस्त सेवाओं का लाभ जनता को देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस एप एवं ई-एफआईआर की सुविधा प्रदान की है।

Uttarakhand: दिवाली पर रोडवेज कर्मियों को बोनस और तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा
विज्ञापन


हमारी सरकार पुलिस परिवार का भी विशेष ध्यान रख रही है। पुलिस जवानों का पौष्टिक आहार भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 1700 रुपये किए जाते हैं। यूपी व हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस विभाग के समस्त प्रशिक्षण संस्थाओं में नियुक्त प्रशिक्षकों को उनके मूल वेतन का 15 प्रतिशत प्रशिक्षण भत्ता प्रदान दिया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तराखंड पुलिस अपने नारा मित्रता, सेवा, सुरक्षा के मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए अपराध एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बहुत चुनौतियों का सामना कर रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पिछले एक वर्ष में संपूर्ण भारत में राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के कुल 264 कर्मियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी, जिसमें से छह जवान उत्तराखंड के हैं। इनके परिजनों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व सीएम्र त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक सविता कपूर, खजान दास, बृज भूषण गैरोला, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, आनंद बर्द्धन आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें