फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरक केस में CM ऑफिस का पलटवार, महिला पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 06 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को क्लीन चिट देकर इस मामले के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को आरोपित करने वाली महिला को कानूनी तरीके से जवाब दिया गया है। महिला के आरोपों पर दो दिन की चुप्पी के बाद शुक्रवार को सीएम के निजी सचिव ने देहरादून की शहर कोतवाली में महिला और अन्य के खिलाफ बदनाम करने की नीयत से आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। निजी सचिव का कहना है कि महिला यह बताए कि सीएम के किस निजी सचिव से उसकी कब और किस नंबर पर बात हुई?
विज्ञापन


महिला ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, दो दिन बाद महिला आरोप से मुकर गई। हरक को अच्छा इंसान बताते हुए इस पूरी साजिश का ठीकरा उसने मुख्यमंत्री कार्यालय पर फोड़ा था। महिला का आरोप था कि फोन पर हुई बातचीत में मुख्यमंत्री कार्यालय से उसे हरक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया था। महिला के इन आरोपों के बाद हरक सिंह और भाजपा संगठन मुख्यमंत्री हरीश रावत की घेराबंदी में लग गया था।
विज्ञापन

सीएम ऑफिस को बदनाम करने का आरोप

महिला हरक पर लगाए आरोपों से मुकर गई थी। - फोटो : AmarUjala
कानूनी राय मशविरा करने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री के निजी सचिव कमल सिंह रावत ने शहर कोतवाली में महिला और अन्य के खिलाफ धारा 385, 193 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कमल सिंह रावत का आरोप है कि महिला ने किसी के इशारे पर मुख्यमंत्री कार्यालय को बदनाम करने की साजिश रची है।

महिला यह बताए कि सीएम के तीन निजी सचिवों में से किससे उसकी कब बात हुई? रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के पीछे किसी को आरोपित करना मकसद नहीं है, लेकिन सच सामने आना चाहिए। बयानों में सीएम का नाम लेना सही नहीं है। न तो सीएम की महिला से मुलाकात हुई और न ही कोई बात।

पुलिस ने आपराधिक साजिश और मिथ्या दुष्प्रचार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें