फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हां, मैं हरीश रावत बोल रहा हूं'

Sun, 10 Aug 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हां, मैं हरीश रावत बोल रहा हूं। कुछ ऐसा ही सुनने को मिल रहा था सीधे मुख्यमंत्री को शिकायत दर्ज कराने वाले फरियादी को।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को फोन पर जनता की दर्जनों शिकायतों व समस्याओं को सुना। तमाम समस्याओं का निस्तारण तत्काल कर ही दिया गया। प्रदेश की जनता भी रोज-रोज की हड़ताल से हलकान है। कुछ कॉल हड़ताल के कारण होने वाली परेशानियों को लेकर भी थी।

प्रदेश की लोगों की सुनने के लिए मुख्यमंत्री सुबह दस बजे ही टेलीफोन केसामने बैठ गए थे। दूरदारज दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से कई फोन कॉल आई।

आम जनता से सीधे संवाद

पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल व अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से लोगों ने फोन कर सीएम को अपनी समस्याओं की जानकारी दी।

किसी को इंदिरा आवास न मिलने की शिकायत थी तो किसी को खेल में आगे बढ़ने के लिए सहायता की दरकार थी।

इसके अलावा कुछ लोगों ने फोन पर आम जनता से सीधे संवाद की प्रक्रिया शुरू करने पर बधाई दी। कुछ ने मुख्यमंत्री के कुशलक्षेम की कामना की। कुद लोगों ने अपने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल की समस्याओं को लेकर चिंता जताई। कोई चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता चाहता था।
विज्ञापन

इस नंबर पर करें फोन

हरीश रावत ने कहा कि फोन पर जनता से सीधा संवाद होने से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीएम तक अपनी बात पहुंचाने के लिए देहरादून आने से छुटकारा मिलेगा।

लोगों की शिकायतों व समस्याओं को न केवल सुन रहा हूं। बल्कि इसे सीएम कार्यालय में बाकायदा दर्ज भी किया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देशों के साथ अग्रसारित किया जाता है।

-प्रदेश से टेलीफोन पर दर्जनों लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें
-हर शनिवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सीधी बात
-0135-2750033 नम्बर पर कोई भी कर सकता है फोन
-हड़ताल से भी हलकान है प्रदेश की जनता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें