फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ CM साहब के हमशक्ल की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 May 2018 07:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

शराब के साथ कुछ मिलते-जुलते (हमशक्ल) शख्श की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदनाम करने की साजिश की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह साफ हो गया कि यह फोटो सीएम से मिलते-जुलते पैरामिलिट्री फोर्स के एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की है। पुलिस अब उस शख्श को तलाश रही है, जिसने सीएम की फोटो बताते हुए इसे आपत्तिजनक कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अब इस फोटो को सोशल साइट पर अपलोड करने वाले की खोजबीन की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

तमाम लोग सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट भी पोस्ट कर रहे थे

Facebook
बता दें कि बहुत दिनों से सोशल मीडिया पर एक फोटो को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोटो बताकर वायरल किया जा रहा है। फोटो में सीएम जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति सोफे पर बैठा है और उसके दोनों हाथ में शराब की बोतलें हैं।

इसमें शराब से सीएम के लगाव जैसे कमेंट लिखे गए थे। बिना हकीकत समझे, तमाम लोग सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट भी पोस्ट कर रहे थे।

यह फोटो पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी गोपनीय जांच शुरू कराई। जांच में सामने आया कि फोटो में सीएम नहीं बल्कि उनसे मिलता जुलता एक शख्स है। गहन जांच-पड़ताल में उस शख्स का नाम और निवास भी पता चल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें