मोहकमपुर से अजबपुर तक एलिवेटेड मार्ग
सीएम ने मोहकमपुर आरओबी से अजबपुर आरओबी तक (विधान सभा चौक से मोहकमपुर तक) के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में बदलने का अनुरोध किया। इसकी 452 करोड़ लागत का अनुमान है। उन्होंने इसे वार्षिक योजना 2024-25 में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने देहरादून शहर की वाहनों की बढ़ती संख्या के देखते हुए 51.59 किमी लंबी देहरादून रिंग रोड बनाने का मसला उठाया। यह कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है।
1432 करोड़ में बनेगा ऋषिकेश बाइपास
आशारोड़ी से झाझरा तक कुल 12 किमी लंबाई में चार-लेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अवशेष कार्य का संरेखण कर मार्ग की डीपीआर बनाई जा रही है। शेष कार्य की स्वीकृति के साथ ही 1432 करोड़ लागत की 17.88 किमी ऋषिकेश बाइपास सड़क बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी।
मसूरी-देहरादून रोड से कम होगा ट्रैफिक का दबाव
सीएम ने बताया कि मसूरी-देहरादून रोड के निर्माण से देहरादून शहर को ट्रैफिक व भीड़भाड़ से मुक्त किया जा सकेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और हिमाचल, पंजाब आदि के लिए मसूरी जाने वाले यातायात को देहरादून शहर में प्रवेश किए बिना सीधे मसूरी भेजने में मदद मिलेगी। कनेक्टिविटी एनएच सात पर झाझरा गोल चक्कर से शुरू होकर लाइब्रेरी चौक के पास मसूरी में समाप्त होगा। परियोजना की अनुमानित लागत 3425 करोड़ की डीपीआर बनाई जा रही है। गडकरी ने इस पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।