फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कहा- 2024 तक होगा निर्माण पूरा

Mon, 21 Feb 2022 05:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जायजा लिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आएगी। बाकी सब 10 मार्च को चुनाव नतीजों के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज तैयार कर रही निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति भी जानी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। मीडियो से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगस्त 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। 

एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर होगा साबित
कहा कि मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही यह हरिद्वार के विकास में भी अहम योगदान देगा। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन के मानचित्र को भी देखा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है।

ये भी पढ़ें...UP Chunav 2022:  उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता करेंगे यूपी में चुनाव प्रचार, सूची में हैं ये नाम शामिल

कहा कि पार्टी के लोगों को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए। चाहे उसमें विधायक हो या पार्टी संगठन का कोई भी पदाधिकारी। मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से आध्यात्मिक मुलाकात भी करेंगे। जिसमें सीएम ने अवधेशानंद से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमओ डॉक्टर कुमार खगेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें