कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
धामी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए समर्थन मांगा। कहा, वर्ष 2014 से अगर कोई प्रधानमंत्री विदेश जाता था, तो वहां के राजनेता उनका सम्मान नहीं करते थे। बैठकों के लिए भी इंतजार करवाते थे, लेकिन पिछले दस सालों में पीएम मोदी ने देश की छवि को बदला है। आज विदेश के लोग मोदी का इंतजार करते हैंं। इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान, दुर्गेश्वर लाल, संजय डोभाल सहित मनवीर चौहान, राजकुमार, विजय रोहेला, सतेंद्र राणा, केदार सिंह रावत, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जनता से मांगा समर्थन
टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगा। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से लगाव रखते हैं। कई बड़ी-बड़ी योजनाएं पीएम ने उत्तराखंड को दी हैं, इसलिए जरूरी है कि टिहरी संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, जिस-जिस को भी वैक्सीन लगी है, उन्हें बस मोदी को जिताना है, क्योंकि कोराना काल में पीएम मोदी की सूझबूझ से ही देश इस लड़ाई से जीता था।
कांग्रेसियों ने लगाए गो बैक के नारे
मुख्यमंत्री जब खुली जीप पर बड़कोट बाजार में रोड शो निकाल रहे थे, उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य विजयपाल रावत के नेतृत्व में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ कुमार समेत कई एक छत पर खड़े होकर गो बैक के नारे लगाए। उनके बैनरों पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दिलाने और उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने समेत रंवाई को पृथक जनपद घोषित करने की मांग लिखी थी।