फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए बदरी-केदार के दर्शन, डेढ़ घंटे केदारनाथ में ही फंसे रहे सीएम

Mon, 21 May 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। उन्होंने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों से बदरीनाथ धाम की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। सीएम के साथ उनकी बेटी ने भी भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े सात बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ की पूजा-अर्चना में भाग लिया।

विज्ञापन


तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम पूरी तरह से आपदा से उबर चुका है। तीर्थयात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। ऑलवेदर रोड परियोजना से आने वाले समय में चारधाम यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। इस मौके पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, किशोर पंवार, श्याम पंचपुरी, नितेश चौहान, अंशुमान भंडारी, मनदीप भंडारी आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक बदरीनाथ में रहने के बाद केदारनाथ के लिए रवाना हुए। ब्यूरो 

डेढ़ घंटे केदारनाथ में ही फंसे रहे सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को हेलीकॉप्टर खराब होने से करीब डेढ़ घंटे तक केदारनाथ में ही फंसे रहे। हेलीकाप्टर के लिए किसी प्रकार नई बैटरी का इंतजाम किए जाने के बाद मुख्यमंत्री मद्महेश्वर के लिए रवाना हो पाए।
विज्ञापन

श्रीबदरीनाथ के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रावत अपनी बेटी के साथ प्रात: 9.30 बजे एमआई-17 हेलीपैड केदारनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
 

विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति लिया बदरीनाथ का जायजा

badrinath
तीर्थ पुरोहितों और यात्रियों से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था में कोई कमी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में बैठ गए लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की बैटरी खराब हो गई थी, जिससे वह उड़ान नहीं भर पाया। तकनीकी स्टाफ द्वारा गुप्तकाशी संपर्क कर एक निजी हेली कंपनी से बैटरी मंगाई गई, तब कड़ी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए तैयार हो पाया और दोपहर 12.37 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मद्महेश्वर के लिए रवाना हुए।      

पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा      
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने उन कारीगरों से भी बातचीत की, जो मंदिर परिसर, मार्ग और चबूतरे के लिए कटवा पत्थर तैयार कर रहे हैं। मंदाकिनी नदी पर बन रहे घाट का स्थलीय जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से अभी तक हुए कार्यों की जानकारी भी मांगी।      

अस्पताल का किया उद्घाटन       
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग के साथ यात्रियों को चिकित्सा सुविधा दे रही सिक्स सिग्मा मेडिकल सर्विस के 10 बेड के अस्पताल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा धाम में अत्याधुनिक अस्पताल के संचालन से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। संस्था के निदेशक डा. प्रदीप भारद्वाज ने सीएम को संस्था के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही यात्रा के दिन से अभी तक धाम में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। डा. भारद्वाज ने बताया कि यह देश का पहला हाई अल्टीट्यूड अस्पताल है। यहां 10 विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ कर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें